{"_id":"66eca43ef319b3191e0d4d84","slug":"accused-of-murdering-son-by-hanging-him-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115704-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुत्र को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुत्र को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मां ने पुत्र को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में बहू व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार एसपी से लगाई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी सुधा ने गुरुवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि पुत्र विकास कुमार उर्फ लालू सर्वोदय इंटर कॉलेज पिपरगांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। 11 जुलाई 2024 को पुत्र की शादी जनपद कन्नौज कोतवाली सदर गांव बरौली निवासी युवती के साथ की थी।
शादी के बाद पुत्र व बहू दूसरे मकान में रहने लगे। कुछ दिनों बाद ही बहू व पुत्र विकास में आए दिन झगड़ा होने लगा। 14 सितंबर को बहू व उसके परिजनों ने पुत्र विकास कुमार को लाठी-डंडों से पीटा। पुत्र के बेहोश होने पर उसको फंदे पर लटका कर मार डाला। इसके बाद यह लोग सोने-चांदी के जेवर निकालकर चले गए। पोस्टमार्टम के बाद थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं की गई। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।