{"_id":"63a0a99bab611a3c931deea3","slug":"accused-of-gang-raping-wife-and-looting-jewelry-farrukhabad-news-knp7343770129","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, जेवर लूटने का भी आरोप, पति ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, जेवर लूटने का भी आरोप, पति ने एसपी से लगाई गुहार
Tue, 20 Dec 2022 03:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:17 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने पत्नी से सामुहिक दुष्कर्म और जेवर लूटने की तहरीर दी है। पीड़ित ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि भाई-बहन में मकान का विवाद सामने आया चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जेवर लूटने का आरोप तीन लोगों पर लगाया गया है। कोतवाली में तहरीर देने बाद भी सुनवाई न होने पर पति ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि रविवार रात पत्नी सहित नीचे कमरे में सो रहा था। बच्चे छत पर सो रहे थे। तभी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी तीन लोग रात को लगभग 12 बजे घर पर आए।
विज्ञापन
मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले बहन-बहनोई ने दरवाजा खोल दिया। तीनों लोग अंदर घुस आए और युवक को मारपीट कर जाल के अंदर बंद कर दिया। तीनों ने पत्नी से दुष्कर्म कर अलमारी में रखे जेवर लूट लिए। इन लोगों के जाने के बाद पत्नी ने जाल खोलकर उसको बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। शहर कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि भाई-बहन में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में महिला कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर चुकी है। प्रार्थना पत्र मिला है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।