फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused of assaulting former soldier and attempting to snatch gun.

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक से मारपीट, बंदूक छीनने की कोशिश का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting former soldier and attempting to snatch gun.
कमालगंज। फतेहगढ़ के याकूतगंज से बाजार कर पैदल घर वापस जा रहे बंदूक धारी पूर्व सैनिक को पांच लोगों ने रास्ते में रोक कर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पूर्व सैनिक ने बंदूक छीनने के प्रयास का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी शिवनाथ सिंह (58) पूर्व सैनिक हैं। वह सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम वह लाइसेंसी बंदूक लेकर याकूतगंज स्थित बाजार गए थे। खरीदारी करने के बाद वह पैदल ही घर वापस जा रहे थे। रास्ते में कुंदन नगला तिराहे के बाद पांच लोग उनके पास पहुंचे। रोक कर बंदूक की जानकारी लेने लगे। उसने बताने से इन्कार किया, तो पांचों लोग मारपीट कर बंदूक छीनने लगे। पूर्व सैनिक बचाने के लिए आवाज लगाने लगा। इस पर पांचों लोग उसे छोड़ कर भाग गए। पीड़ित पूर्व सैनिक परिजनों के साथ थाने पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी। शिवनाथ ने बताया कि कुंदन नगला निवासी दो लोग तीन अज्ञात साथियों के साथ उसकी बंदूक छीन रहे थे। छीना झपटी में बंदूक की सीलिंग कड़ी टूट गई। उसके हाथ में चोट आई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पूर्व सैनिक का मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि बंदूक छीनने का प्रयास करने की बात गलत है। मामला दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed