फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accused Daroga Line spot in fight with lawyer

पूर्व सभासद वकील से मारपीट में आरोपी दरोगा हुआ लाइन हाजिर

Sun, 08 Mar 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Accused Daroga Line spot in fight with lawyer
फर्रुखाबाद। वकील से मारपीट के मामले में आरोपी दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। 12 दिन बाद भी दरोगा व सिपाही को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। वकील के भाजपा नेता भतीजे ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से दरोगा व सिपाही पर कार्रवाई न होने की शिकायत ट्विटर पर की थी।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगानगर निवासी पूर्व सभासद वकील मनोज अग्निहोत्री 25 फरवरी को ई रिक्शा से बढ़पुर के एक होटल से आ रहे थे। उसी दौरान कार में सवार लोगों ने ई रिक्शा हटाने को कहा। उसमें बैठे वकील मनोज ने थोड़ा रुकने को कहा था। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। कार सवार लोगों ने मनोज को पीटा और उनके मुंह में पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उन्हें बचा रहे जितेंद्र को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में गरुण वाहिनी प्रभारी दरोगा विक्रम सिंह यादव व सिपाही के अलावा दो अन्य लोग मारपीट करते कैद हो गए थे। विवेचना कर रहे दरोगा विशेष कुमार ने मेडिकल के आधार पर मुकदमे में धारा 325, 326 बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अमित सहित दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीसीटीवी में मारपीट करते दिख रहे दरोगा व सिपाही की गिरफ्तारी नहीं की गई। वकील मनोज के भतीजे भाजपा नेता गुंजन अग्निहोत्री ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से ट्विटर के माध्यम से की। इसके बाद एसपी डा. अनिल मिश्रा ने दरोगा विक्रम सिंह को गरुण वाहिनी से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया है।

रामकेश बने गरुण वाहिनी के प्रभारी
एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने गरुण वाहिनी में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामकेश यादव की तैनाती कर दी है। एसपी ने अपने पेशकार जय प्रकाश पाल को मॉनीटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी है। दीवान श्यामसुंदर को पुलिस लाइन से पैरोकार सेशन कायमगंज, बृजकिशोर को कोतवाली फतेहगढ़ से थाना जहानगंज, सिपाही मुनवेंद्र, श्यामवीर यादव को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली, सिपाही मंजेश को थाना शमसाबाद से थाना मऊदरवाजा में तबादला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed