फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accusation of death of young man due to negligence in dialysis

Farrukhabad News: लापरवाही से डायलिसिस करने पर युवक की मौत का आरोप

Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accusation of death of young man due to negligence in dialysis
फर्रुखाबाद। नर्सिंग होम में लापरवाही से डायलिसिस करने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक सहित तीन के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में संबंधित थाने से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जासमई निवासी अजय कुमार ने सीजेएम कोर्ट में आवास विकास कालोनी के एक हॉस्पिटल के संचालक व उसके तीन कर्मचारी के खिलाफ अर्जी दायर की है। इसमें आरोप लगाया कि 22 जुलाई को भाई किशोर उर्फ सरवन को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर सहित अन्य लोगो ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस सही से कराया जा सकता है। डायलिसिस के नाम से छह हजार रुपये काउंटर पर जमा कर दिए।
विज्ञापन

डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद भाई का डायलिसिस किया गया। इलाज के दौरान भाई अजय कुमार को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद भाई की मौत हो गई। डॉक्टर से इस संबंध में संपर्क किया, तो वह व उनके कर्मचारियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना सहित एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले मेंं पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed