फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accounts of SP leaders Jaggu and Channu and family members frozen

Farrukhabad News: जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करने में संजीव पारिया ने रची थी साजिश

Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accounts of SP leaders Jaggu and Channu and family members frozen
फर्रुखाबाद। जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करने की साजिश बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया ने साजिश रची थी। विवेचना में पूर्व महासचिव का नाम प्रकाश में आ गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी जदीद निवासी लेखाधिकारी रामपाल भास्कर ने कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2017 में गांव की निवासी सुमन, पूर्व प्रधान जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद, सियाराम पाल, रामऔतार, जाहिद खां, रामपाल भास्कर पुत्र श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें बताया कि गांव के जीवालाल से 26 दिसंबर 1998 को जमीन खरीदी थी। इन लोगों ने रामपाल भास्कर के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाया। इसके बाद जमीन का बैनामा 15 अक्तूबर 2016 को गांव की सुमन के नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनामे में रामऔतार व जाहिद ने गवाही दी। सुमन ने उसी दिन जमीन का एग्रीमेंट पूर्व प्रधान जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद व सियाराम के नाम पर दिया। जानकारी होने पर 17 दिसंबर 2016 को बैनामा निरस्त के लिए प्रार्थना पत्र दिया। विवेचक ने मुकदमे में एफआर लगा दी। रामपाल भास्कर ने हाईकोर्ट में अपील की।

हाईकोर्ट ने पुनर्विवेचना के आदेश दिए। एसपी विकास कुमार की अगुवाई में विवेचना कराई गई। पुलिस ने 21 मई को पूर्व प्रधान जियाउर्रहमान उर्फ मुफीद, गांव चांदपुर निवासी रामपाल भाष्कर व सियाराम को पकड़कर जेल भेज दिया था। एक अन्य गवाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पकड़े गए लोगों के बयान व विवेचना में बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया का नाम प्रकाश में आया।
जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करने की साजिश संजीव पारिया की अगुवाई में रची गई थी। ऐसे में संजीव पारिया की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed