फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accountant recruitment examination held in two Munnabhai

लेखपाल भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई पकड़े

Sun, 13 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accountant recruitment examination held in two Munnabhai
रविवार को जिले के 19 केंद्रों पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में 18326 में
विज्ञापन
से 2819 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। प्रथम पाली की परीक्षा में एनएकेपी महिला डिग्री कालेज में प्रवेश पत्रों की जांच में दो मुन्ना भाई पकड़े गए। इनके प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो और अलग से चस्पा फोटो व हस्ताक्षरों में भिन्नता थी। दोनों को तहसीलदार ने पकड़ कर बैठा लिया और परीक्षा

प्रारंभ होने से पूर्व चेतावनी देकर छोड़ दिया। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर जायजा लिया।
लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को 19 केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। 18326 में से 2819 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सुबह पाली में एनएकेपी महिला डिग्री कालेज में अजय देव सिंह और राहुल परीक्षा देने आए। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने

प्रवेश पत्र देखे तो अजयदेव के प्रवेश पत्र में प्रिंट और अलग से चस्पा की गई फोटो में भिन्नता थी। राहुल कुमार के प्रवेश पत्र में प्रिंट हस्ताक्षर और अलग से किए गए हस्ताक्षर में भिन्नता होने से इन्हें पकड़ कर बैठा लिया गया। हालांकि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश कुमार पी ने बद्रीविशाल

कालेज समेत कई परीक्षा केंद्रों पर छापे मार कर परीक्षा का जायजा लिया। डीआईओएस भगवत पटेल ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि रामानंद बालिका इंटर

कालेज में एक छात्र ने रोल नंबर गलत लिख दिया था। इस कारण परीक्षक ने उत्तर पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। उसे समझाकर हस्ताक्षर कराए गए। राजकीय बालिका इंटर कालेज में परीक्षार्थी योगेश कुमार के प्रवेश पत्र पर फोटो की जगह पर हस्ताक्षर बने हुए थे। इससे परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
 
उत्तर पुस्तिका जमा करने से शिक्षकों ने किया इनकार
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों ने ड्यूटी का मानदेय न मिलने पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने से मना कर दिया। इस पर अधिकारी पहुंचे और मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर कापी जमा कराई। टीसीएल कंपनी के माध्यम से लेखपाल परीक्षा कराई गई। जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी इन सभी को मानदेय भुगतान होना था। क्रिश्चियन इंटर कालेज

परीक्षा केंद्र पर शाम पाली की परीक्षा समाप्त होने पर कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी का मानदेय मांगा। मानदेय देने से इनकार पर शिक्षकों ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम कायमगंज अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। इन्होंने डीआईओएस को बुलवाया। डीआईओएस भगवत पटेल परीक्षा केंद्र पर

आए और शिक्षकों से वार्ता करने के बाद डीएम को अवगत कराया। डीएम की ओर से मानदेय मिलने का आश्वासन मिलने पर शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाएं जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed