फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accidents , including two students injured

हादसों में दो छात्रों समेत कई घायल

Wed, 11 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accidents , including two students injured
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो छात्रों सहित कई लोग घायल
विज्ञापन
हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मोहल्ला सूफी खां निवासी कन्हैयालाल पुत्र सुंदरलाल, रामकुमार पुत्र राजाराम बुधवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बाइक से हरदोई जा रहे थे। कन्हैयालाल का भाई श्याम कुमार उन्हें छोड़ने जा रहा था। राम गंगा पुल के पास बाइक बेकाबू हो गई और रोड के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर

ईएमटी रामजी पाठक ने एंबुलेंस सेे घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बुधवार की सुबह फतेहगढ़ के भोलेपुर से सवारियां लेकर टेंपो मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। नलकूप कालोनी के पास  पीछे से आ रहे दूसरे टेंपो का कट लगने से यह पलट गया। हादसे में भोलेपुर निवासी छात्रा विद्या कुमारी पुत्री नरेशचंद्र, मोहम्मदाबाद के गांव बहोरिकपुर निवासी अंशू पुत्र रामनिवास समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।

क्रेन से टेंपो को गड्ढे से बाहर निकाला गया। अन्य मामले में थाना जहानगंज के गांव कंथला निवासी जैस राजपूत मंगलवार की रात कायमगंज से अपने घर कार से लौट रहे थे।  मऊदरवाजा के गांव कुइंयाबूट के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर जैस राजपूत घायल हो गए। इनक ी  कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके साले अभिषेक ने घटना कीरिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी राहुल मंगलवार की

रात टेंपो से सातनपुर में सवारियां छोड़ कर लौट रहा था। श्यामनगर के पास टेंपो पलट गया। इससे  चालक घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शहर के नवाब न्यामत खां पश्चिम स्टेशन निकट निवासी पुरुषोत्तम अपने परिचित गांव टिमरुआ निवासी पन्नालाल के यहां गया था। यहां से दोनों लोग साइकिल से लौट रहे थे। नगला बाग

के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने गैस लदे ट्रक को गोदाम में खड़ा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर धनी निवासी संतोष सिंह का पुत्र विभूतीनरायन (15) हाईस्कूल की परीक्षा देकर बुधवार को रजलामई से बाइक से घर लौट रहा था। बाइक गांव के ही सुखवीर चला रहे थे। गांव के पास

पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से सुखवीर की बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में विभूतीनरायन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। छात्र के पिता संतोष ने दूसरे बाइक चालक विनोद शर्मा निवासी कलुआपुर सानी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed