फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accident while driving amateur tractor, two killed, one injured

Farrukhabad News: शौकिया ट्रैक्टर चलाने में हादसा, दो की मौत, एक घायल

Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accident while driving amateur tractor, two killed, one injured
घटना के बाद गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : घटना के बाद गांव में रोते बिलखते परिजन।
जहानगंज (फर्रुखबाद)। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से शौकिया घूमते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रैक्टर के नीचे एक ही परिवार के तीन लोग दब गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा गया। जहां डॉक्टरों ने चालक करन जोशी 25 व अनमोल 11 को मृत घोषित कर दिया। घायल मयंक का पैर टूट गया।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव झसी निवासी सुभाष जोशी का ट्रैक्टर करीब तीन माह से खड़ा था। गुरुवार शाम करीब छह बजे सुभाष का 25 वर्षीय पुत्र करन जोशी गांव में ट्रैक्टर चलाने निकला। उसके साथ परिवार का अनमोल पुत्र सर्वेश (11) व रामू (7) पुत्र मयंक भी ट्रैक्टर पर बैठा था। पंजूखिरिया मार्ग पर सुभाष ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। तेज आवाज होने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर करन व अनमोल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर घायल करन, अनमोल व मयंक को बाहर निकाला और निजी वाहन से बाबू सिंह मेडिकल कॉलेज, जहानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने करन व अनमोल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल मयंक का पैर टूट जाने से उसका उपचार किया गया। दोनों के शव घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। करन की पत्नी रिया व मां सुशीला देवी शव को पकड़ बिलखने लगीं। ग्रामीणों ने बताया कि करन हरियाणा प्रांत के रोहतास में नौकरी करता था। वह मकर संक्रांति के दिन घर आया था। करन पांच भाई नीलू, शीलू, लक्ष्मण व राजा में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed