{"_id":"5dfd0ae08ebc3e87dd3c8546","slug":"accident-in-fog-student-killed-partner-injured-farrukhabad-news-knp5334618160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रैक्टर बाइक भिड़ंत में छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रैक्टर बाइक भिड़ंत में छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
छात्र बलराम का फाइल फोटो ।
- फोटो : FARRUKHABAD
दोस्त को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़कर दूसरे दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे छात्र की सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक छात्र और उसका दोस्त घायल हो गए।
दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने घायल कक्षा 10 के छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग अस्पताल आए और शव देखकर रोने बिलखने लगे। हादसा कोहरे के कारण हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़गांव निवासी सुनील सिंह राठौर का 16 वर्षीय पुत्र बलराम सिंह शुक्रवार को गांव के रहने वाले मित्र शिवम राठौर पुत्र अवध नरेश को रेलवे स्टेशन फतेहगढ़ छोड़ने के लिए गांव के कौशल सिंह के साथ बाइक से आया था। शिवम को छोड़ने के बाद बलराम और कौशल घर लौट रहे थे। बलराम हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन
कोहरे के कारण मुरहास कन्हैया के पास सामने से आ रही आलू लदी आ रही ट्रैक्टर ट्राली वह देख नहीं पाया और भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर चला गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा।
डाक्टर ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मां रेनू, बहनें और परिवार के अन्य लोग भी लोहिया अस्पताल आ गए। रेनू ने बताया कि पुत्र बलराम कक्षा दस का छात्र था। वह तीन बहनों में अकेला और सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।