फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accident,farrukabad news

पेड़ से टकराकर कार पलटी, युवक की मौत, दो घायल

Wed, 17 Feb 2021 06:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
accident,farrukabad news
राजेपुर। गांव कुतलूपुर के पास एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गई। इससे उसमें सवार तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने पिता के साथ सोने-चांदी के आभूषण की दुकान पर बैठता था।
विज्ञापन

थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव नयागांव के निवर्तमान प्रधान राजू के घर मंगलवार रात को दावत थी। इसमें गांव करनपुरदत्त निवासी शिवओम राजपूत(18) पुत्र हरपाल राजपूत अपने ताऊ राजकुमार के साथ उनकी कार में बैठ कर गया था। वहां दावत खाने के बाद राजकुमार कार से घर चले गए। इस बीच रात करीब दस बजे शिवओम राजू के भाई विनोद (28) और नयागांव निवासी गौरव (29) के साथ राजेपुर कार से जा रहा था। राजू की कार विनोद चला रहा था। तभी गांव कुतलूपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। घायलों को पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने शिवओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, गौरव की हालत खतरे से बाहर है। उसने बताया कि ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी थी, इससे कार अनियंत्रित हो गई थी। शिवओम के पिता हरपाल की गांव सलेमपुर में सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। उस पर शिवओम भी बैठता था। उसके दो भाई विपिन और विवेक हैं। मां गंगा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed