{"_id":"62a8cb6fd8158c451e56545d","slug":"accidant-hadsa-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7023662175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में सेल्समैन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में सेल्समैन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
नरेंद्र की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। लुधैया विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार देर रात बाइकों की भिड़ंत में ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सेल्समैन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक का चालक भी बिना हेलमेट गाड़ी चला रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर इजौर निवासी नरेंद्र सिंह यादव (40) कायमगंज स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वे बाइक से घर जा रहे थे। लुधैया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। सेल्समैन नरेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे और चालक भानू प्रताप (32) निवासी ग्राम अकराबाद थाना कंपिल भी घायल हो गया।
दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर एसएसआई विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल नरेंद्र सिंह व भानू प्रताप को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने नरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
पत्नी नीलम व मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरे घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं हैं। नरेंद्र सिंह की पांच बेटियां व एक बेटा है।