{"_id":"60a5531c8ebc3e25fb16099d","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp6293261167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मार वैन खड्ड में गिरी, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को टक्कर मार वैन खड्ड में गिरी, बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बाइक को टक्कर मारकर एक वैन खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई और बाइक में पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। वहीं वैन में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस नो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर लोहिया अस्पताल में हंगामा काटा।
कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव कैलाशपुरी निवासी अवधेश पाल (40) ट्रक चालक थे। वह बुधवार दोपहर बाद गांव के ही अनूप(14) पुत्र शेर सिंह के साथ बाइक से थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव दिलेरपुर में दावत खाने जा रहे थे। अवधेश पाल ने हेलमेट पहन रखा था। जब वह राजेपुर थानाक्षेत्र के निबिया चौराहे से आगे तुषौर गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार वैन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अवधेश व अनूप बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया। वैन भी खड्ड में जा घुसी। अवधेश पाल के सिर व पेट में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनूप घायल हो गया। वहीं वैन में सवार जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव सरवरआलमपुर निवासी बृजेश व उसकी पत्नी सोनी तथा गांव जलालपुर निवासी सोहित भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहीं अवधेश के शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। घटना की जानकारी पर अवधेश की पत्नी ललिता समेत अन्य परिजन लोहिया पहुंचे और हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। परिजनों ने कहा कि अवधेश के ऊपर वैन चढ़ाई गई है। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। तब परिजन शांत हुए।