{"_id":"60a0141d8ebc3e36da423157","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp6286230183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, साथी घायल हो गया। पुलिस ने बोलेरो के अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरदोई के थाना पाली के गांव पचरैया निवासी बालेश पाल(22) अपने रिश्तेदार पड़ोसी गांव लभेड़ा निवासी आशीष के साथ बाइक से शुक्रवार रात 9 बजे अर्जुनपुर जा रहा था। दोनों बरेली-इटावा हाइवे पर उजरामऊ के पास पान मसाला लेने के लिए सड़क किनारे खोखा पर खड़े हो गए। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को पुलिस पहले सीएचसी लेकर पहुंची।
हालत गंभीर होने पर रात 2 बजे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बालेश को मृत घोषित कर दिया। साथी का इलाज किया गया। बालेश के पिता विनोद ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। बालेश के बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि अर्जुनपुर में साढू के बेटे की शादी थी। उसी में शामिल होने जा रहा था। वह दूसरे नंबर का था। छोटा भाई लोकेश और बहन रिंकी है। मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी वह पढ़ाई कर रहा था।