{"_id":"5d0bd64b8ebc3e11691cab22","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp496953340","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार अधेड़ और युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार अधेड़ और युवक को रौंदा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रायपुर चौकी के पास कायमगंज से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक और अधेड़ को रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। चालक बस लेकर भाग गया। वहां से गुजर रहे गांव के ईरिक्शा चालक ने घायलों को देख उनके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए।
डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी बदन सिंह (20) गुरुवार शाम को गांव के श्यामपाल (51) को बाइक पर बैठाकर शहर में एक दुकान से मक्का का बीज खरीदने आया था। रात करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रायपुर चौकी के पास पुलिस से गुजरने के दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। चालक बस लेकर भाग गया। वहां से इसी गांव निवासी श्याम सुंदर ईरिक्शा लेकर गुजर रहा था। उसने दोनों को सड़क किनारे पड़ा देखा तो गांव पहुंच कर परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वाले मौके पर आए और दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बदन सिंह का शव देखकर पिता रामपाल व मां गुड्डी देवी रोने बिलखने लगी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि बदन सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। श्यामपाल की पत्नी मंजू देवी पति का शव देखकर रोने बिलखने लगी। उसने बताया कि उसके दो पुत्र है। एक पुत्र दिल्ली में इंजीनियर है और दूसरा पुत्र एयरफोर्स में नौकरी करता है। बदन सिंह और श्यामपाल खेती करते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।