{"_id":"62a78198a2b6fd1ee06c542d","slug":"accidant-car-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp702200195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल, पांच रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल, पांच रेफर
विज्ञापन
अमृतपुर। कारों की सीधी भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से पांच लोगों को गंभीर हालत में लोहिया रेफर कर दिया गया।
थाना व गांव अमृतपुर निवासी राकेश, हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव ककरा निवासी कुलदीप, थाना अरवल के गांव बिजयाना निवासी नन्हीं, थाना कंपिल निवासी आदेश सोमवार को कार से राजेपुर की ओर जा रहे थे। कन्नौज के सौरिख निवासी सुखदेव, उनकी पत्नी निशा देवी, पूजा व रामवती दूसरी कार से अमृतपुर की ओर आ रहे थे। गांव नगला हूसा के सामने दोनों कार की सीधी भिड़ंत हो गई।
दोनों कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां राकेश, आदेश, कुलदीप, सुखदेव व नन्हीं की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने पांचों लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।