{"_id":"5dadab288ebc3e93a7700881","slug":"abvp-activists-ended-march-on-foot-farrukhabad-news-knp521054026","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च नकिलकर धरना समाप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च नकिलकर धरना समाप्त किया
विज्ञापन
कायमगंज में पैदल मार्च निकालते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे थे। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर से पैदल मार्च निकालकर धरना समाप्त कर दिया है।
14 अक्तूबर को शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। छात्रा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता रविवार सुबह कोतवाली के बाहर छाया गृह में धरने पर बैठ गए। रात भर कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे।
सोमवार दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ नगर के कुछ अन्य स्कूलों के छात्र भी शामिल हो गए। सभी छात्रों ने एकजुट होकर ट्रांसपोर्ट चौराहे से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पृथ्वीदरवाजा, बजरिया मार्केट होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां से पटवन गली होते हुए वापस ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी दिनेश भारती को एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं को सात दिन में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सिद्धार्थ राय, प्रखर राज उपाध्याय, प्रशांत दीक्षित, प्रिंस भारद्वाज, साविद मंसूरी, आशीष मिश्रा, अंशुल मिश्रा, अभिषेक भारद्वाज, अवनीश, अमरनाथ, रामभरोसे, राजकुमार, अनमोल, शिवम, सागर, मोहन, संजीव, नितिन, अमन सक्सेना, विनय, अतुल, अजीत, राजीव, अमन दुबे आदि मौजूद रहे।