फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Absconding in robbery arrested in prize encounter

फर्रूखाबाद: लूट में फरार इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Absconding in robbery arrested in prize encounter
कायमगंज। सरिया लदे ट्रक लूट मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तीन माह पूर्व कन्नौज से साथियों के साथ सरिया लदा ट्रक लूट लिया था। पुलिस उसके दो साथियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में 30 टन सरिया लदे ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया था। पांच नवंबर को ट्रक लेकर भागे लुटेरे विजेंदर को कायमगंज पुलिस ने पुल गालिब तिराहे पर पकड़कर लूटी गई सरिया बरामद कर ली थी। जनपद गौतम बुद्ध नगर के चिपियन निवासी प्रियवर्त शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने साथियों के नाम बताए थे। 19 दिसंबर को फरार आरोपी कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव पिरायमपुर पैरोल निवासी देवेंद्र उर्फ पिंकू टेढ़ीकोन के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिसंबर को आरोपी राजकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ट्रक लूट का चौथा आरोपी धर्मवीर फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम है। थाना जहानगंज व नोएडा में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। रविवार रात प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार फोर्स के साथ बेरी तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। अचरा रोड की ओर से एक बाइक सवार आया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर वह बाइक से गिर गया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायर कर दिया।

पुलिस बाल-बाल बची। बाद में उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मवीर बताया। वह जहानगंज के ग्राम जल्लापुर का रहने वाला है। उसके पास एक तमंचा व खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार इनामी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed