फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abhiyansh wins first prize in Healthy Baby Show

हेल्दी बेबी शो में अभियांश ने पाया प्रथम पुरस्कार

Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abhiyansh wins first prize in Healthy Baby Show
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल में गुरुवार को नवजात शिशु जागरुकता सप्ताह के तहत हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें अभियांश पहले, शिवा दूसरे और अल्ताफ व अथर्व तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों की माताओं को भी सम्मानित किया गया। अभियांश की उम्र छह महीने है।
विज्ञापन

शो में एक साल से कम आयु के 21 बच्चों को लेकर माताएं पहुंचीं। शो का उद्देश्य टीकाकरण, स्तनपान आदि विषयों पर जागरुकता बढ़ाना था। बच्चों के वजन, स्तनपान, टीकाकरण की स्थिति, सामान्य साफ-सफाई के मानकों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए बच्चों को चुना गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने कहा कि स्वस्थ भारत की परिकल्पना तभी की जा सकती है, जब आने वाली पीढ़ियां पूरी तरह से स्वस्थ हों। इस के तहत यह शो (प्रतियोगिता) आयोजित की जाती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाषीश उपाध्याय ने कहा कि माताएं स्वयं व बच्चों में सफाई रखें। प्रसव के बाद शिशु को छह माह तक स्तनपान ही कराएं। इसके बाद दो-तीन बार ऊपरी आहार खिलाना सही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक कंचन बाला ने भी जानकारी दी। अतुल गुप्ता, सादिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed