फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abhishek became Mr. and Anjali Rai became Miss Fresher.

Farrukhabad News: अभिषेक मिस्टर और अंजलि राय मिस फ्रेशर बनीं

Tue, 09 Dec 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Abhishek became Mr. and Anjali Rai became Miss Fresher.
फोटो-5 मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में पुरस्कार लिए छात्र व शिक्षक। कर्मचारी
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में 2024 बैच के विद्यार्थियों ने 2025 बैच के नवागंतुक छात्रों के लिए स्वागत समारोह (फ्रेशर पार्टी) का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने नृत्य, गायन, कॉमेडी व नाटक आदि में प्रतिभा दिखाकर छाप छोड़ी। अभिषेक प्रजापति मिस्टर फ्रेशर और अंजलि रॉय मिस फ्रेशर चुनी गईं। सुजल सिंह और अवंतिका राठौर को विशेष प्रदर्शन पर परफार्मर ऑफ द डे का विशेष पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव रणजीत सिंह, डीन डॉ. अम्बरीश कुमार बाथम, उप प्राचार्य विनायक किन्नाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्रों ने सजावाट के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए। श्रेया सिंह के एकल नृत्य की धूम रही। अभिषेक प्रजापति, उमान, रोहित बघेल, अवंतिका, प्रज्ञा भारती, सुजल, यश वर्मा ने गीतों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। छात्रा अनामिका तिवारी के नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

समीरा व कुलसुम की शायरी, मेधा सिंह, आराध्या पांडेय, श्रेया सिंह व श्रेया का नृत्य भी लोगों को खूब भाया। सिद्धार्थ, शिवम, तान्या, कीर्ति, श्रेया का समूह नृत्य पसंद किया गया। अमन की कमेडी, प्रेरणा और उनकी टोली की ओर से कॉलेज लाइफ पर प्रस्तुत ड्रामा, नवनीत, रक्षति, आलिया, अकिता, रोहित, विजय, समीरा, रोहित, यश, अंकित की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 बैच के मिस्टर व मिस फ्रेशर मयंक दुबे एवं अंजलि दुबे ने नवचयनित मिस्टर अभिषेक प्रजापति एवं मिस फ्रेशर अंजलि राय की ताजपोशी की। संचालन आशीष शर्मा, अंजलि दुबे, विनम्र वैभव, तृषा पांडेय, मयंक दुबे, श्रुति त्रिपाठी ने किया। शिक्षक डॉ. नवीन कुमार बीवी, डॉ. अभिषेक गुप्ता ने गीत गाया। कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, डॉ. अनुपमा बल्लारी, डॉ. पूनम पटेल, डॉ. कुन्दन कुमार मिश्रा, डॉ. सुनील राजपूत, डॉ. जोजन जे जेरॉन, डॉ. मानस रंजन देवता, डॉ. रीति यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed