फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ABC will be taught the exam !

ककहरा पढ़ाया नहीं कराई जाएगी परीक्षा!

Sat, 01 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन योजना के तहत निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए
विज्ञापन
खोले गए लोक शिक्षा केंद्रों पर क, ख, ग पढ़ाए बिना नवसाक्षरों की सूची तैयार कर ली गई है। इनकी 23 अगस्त को परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 70 हजार नवसाक्षरों को शामिल किए जाने का जिले को लक्ष्य मिला है। परीक्षा के लिए पंजीकरण फार्म और मूल्यांकन पुस्तिकाएं परियोजना से जिला लोक शिक्षा केंद्र पर आ गई हैं।

ग्रामीण इलाकों में निरक्षरों को नव साक्षर बनाए जाने जाने के लिए केंद्र सरकार की साक्षर भारत मिशन योजना चल रही है। इसके तहत 512 ग्राम पंचायतों में लोक शिक्षा केंद्र खोले गए हैं। इनमें 506 में प्रेरकों की तैनाती है। इनकी जिम्मेदारी निरक्षरों को पढ़ना और लिखना सिखाने की है। प्रेरकों से अन्य काम कराए जाने के कारण अधिकांश लोक शिक्षा केंद्रों पर नामांकित

निरक्षरों को क, ख, ग तक नहीं पढ़ाया गया। इनकी परीक्षा कराए जाने की परियोजना ने 23 अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी है। इस परीक्षा में 70 हजार नवसाक्षरों को शामिल किए जाने का परियोजना से जिले को लक्ष्य मिला है। परीक्षा कराने के लिए नव साक्षरों के पंजीयन फार्म और मूल्यांकन पुस्तिकाएं जिला लोक शिक्षा केंद्रों पर आ गई हैं। परीक्षा कराए जाने की तैयारी करने के निर्देश ब्लाक समन्वयकों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed