फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ab patient ko 24 hour mil sakegi oxygen

अब मरीजों को 24 घंटे मिल सकेगी ऑक्सीजन

Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
ab patient ko 24 hour mil sakegi oxygen
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल से अब ऑक्सीजन की समस्या खत्म हो जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट की कमियां दूर की जा रही है। इससे मरीज को 24 घंटे ऑक्सीजन मिल सकेगी।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट अधिक समय तक चलने से गर्म होकर कंडक्टर फुंक गया था। इसके बाद करीब दो महीने प्लांट बंद रहा। ऑक्सीजन की खपत अधिक होने से जरूरतमंद मरीजों को परेशानी हो रही थी। अब प्लांट को उच्चीकृत कराया जा रहा है। इसके तहत एक कंप्रेशर, एक वैक्यूम पंप और स्टेब्लाइजर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। अब प्लांट में दो कंप्रेशर व वैक्यूम पंप हो गए हैं। इसे आठ-आठ घंटे चलाया जा सकेंगा। एकबार आठ घंटे चलने के बाद चार घंटे बंद रहेगा। ऐसे में अब जरूरत होने पर प्लांट 24 घंटे चलाया जा सकेगा। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षित कर्मी ही चला पाएगा ऑटो पैनल
ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाली दिल्ली की गैसकॉन प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अब ऑटो चेंजओवर पैनल लग रहा है। इसे आईटीआई से प्रशिक्षित कर्मचारी ही चला पाएगा। एक बार खराबी आई, तो अप्रशिक्षिति कर्मचारी फोन पर सहायता लेकर सही नहीं कर सकेगा। एक बार सायरन शुरू हुआ, तो प्लांट चलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed