{"_id":"61d888e7c823a8227f11f321","slug":"aag-farrukhabad-news-knp6741374188","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर आग, लाखों के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी के घर आग, लाखों के नुकसान की आशंका
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित गांव भगुआ नगला में घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। किराना व्यापारी के घर भीषण आग लग गई। मकान में ही गोदाम होने से आग तेज हो गई। मोहल्ले में भी हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से जेवर-नकदी समेत लगभग 50 लाख के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि आग गैलरी में रखे जलते हुए दीपक से लगी है।
शहर से सटे भगुआ नगला निवासी हरीकिशन श्रीवास्तव किराना के घी-तेल और थोक व्यापारी हैं। बरेली-इटावा राजमार्ग पर उनका मकान है। रोज की तरह परिजनों ने शुक्रवार शाम मकान की गैलरी में दीपक जलाकर रखा। इसके बाद सभी लोग पहली मंजिल पर चले गए। जलते हुए दीपक से पास में ही रखे तेल, रिफाइंड के गत्तों ने आग पकड़ ली। परिजनों ने धुंआ निकलते देखा तो चीख चिल्लाते हुए किसी तरह मकान से बाहर निकल आए। तब तक आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और दमकल को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। करीब 45 मिनट बाद जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई।
मोहल्ले ही बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन मकान में रखा तेल, घी, रिफाइंड, किराना का सामान, घरेलू सामान आदि जल गया। हरीकिशन ने बताया कि घर में करीब 20 लाख रुपये का किराने का सामान, दो बहुओं और पत्नी, बे टियों के 25 लाख के जेवरात और पांच लाख रुपये जल गए हैं। मौके पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गए।

पांचाल घाट स्थित गांव भगुआ नगला में घर में लगी आग से उठातीं लपटें। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन