फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aadhaar update to become costlier, now costs Rs 700 for doorstep service

Farrukhabad News: आधार अपडेट महंगा, अब घर बैठे सेवा के लिए 700 रुपये

Sat, 04 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar update to become costlier, now costs Rs 700 for doorstep service
फर्रुखाबाद। आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करना अब पहले से महंगा हो गया है। अब घर बैठे सेवा के लिए 700 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का शुल्क बढ़ा दिया है। नए नियम एक अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं। यह 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन

यूआईडीएआई की बेवसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब बायोमीट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो बदलने पर 100 रुपये की जगह 125 रुपये लगेंगे। वहीं डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर) व डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए 75 रुपये देने होंगे। यूआईडीएआई ने बच्चों को राहत दी है। 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की उम्र में बायोमीट्रिक अपडेट एक बार बिल्कुल मुफ्त रहेगा। साथ ही 7 से 15 वर्ष तक की उम्र के बच्चों की बायोमीट्रिक फीस 30 सितंबर 2026 तक माफ कर दी गई है। वहीं पांच से सात वर्ष के बच्चों का नया आधार बनवाने पर कोई भी फीस नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए 700 रुपये (जीएसटी सहित) देना होगा। उसी घर में अन्य सदस्य भी यह सेवा लेना चाहें तो प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति पर 350 रुपये का शुल्क लगेगा। यह शुल्क सामान्य फीस से अलग होगा। डाक अधीक्षक डीएन पांडेय ने बताया कि आधार सेवा के लिए शुल्क बढ़ाया गया है। नाम, पता, फोन नंबर, जन्मतिथि बदलने पर अब कार्ड धारक को ज्यादा शुल्क देना होगा।


रंगीन प्रिंट भी महंगा
आधार की कलर कॉपी या प्रिंटआउट अब 40 रुपये (2025–28) और 50 रुपये (2028–31) में मिलेगा। जबकि ऑनलाइन एड्रेस अपडेट 14 जून 2026 तक निशुल्क रहेगा। इसके बाद सर्विस सेंटर पर वही अपडेट कराने पर 75 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed