{"_id":"68d2eae472a9b95e6c035f64","slug":"a-young-woman-was-arrested-for-kidnapping-a-woman-and-snatching-money-from-her-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130389-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला को बंधक बनाकर रुपये हड़पने में युवती का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला को बंधक बनाकर रुपये हड़पने में युवती का चालान
Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के भवतापुर निवासी शीला देवी उर्फ जावित्री ने नई बस्ती के मोहल्ला हरदेव नगर निवासी चरनजीत, श्यामा देवी, राज व रोशनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पकड़ी गई युवती रोशनी का चालान कर दिया गया। शीला देवी का आरोप है कि वह लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर चटाई बेचने व चंदन तिलक लगाने का काम करती थीं। कुछ दिन पहले उसे चारबाग रेलवे स्टेशन पर फर्रुखाबाद के चरनजीत, श्यामा, राज मिले।
उन्होंने कहा था कि फर्रुखाबाद में काम दिला देंगे और अगर चाहोगी तो शादी भी करा देंगे। इस पर वह आरोपियों के बहकावे में आ गईं और उनके घर नई बस्ती के हरदेव नगर आ गई।
विज्ञापन
आरोप है कि उनके पास बैग में साढ़े 15 हजार हजार रुपये, चांदी की एक जोड़ी पायलें, कान के कुंडल व कुछ कपड़े थे। आरोपियों ने शनिवार की रात गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके सामान का बैग भी हड़प लिया था।
मामले में पुलिस रोशनी व चरनजीत को गिरफ्तार किया था। मंगलवार दोपहर पुलिस ने रोशनी का शांतिभंग में चालान कर दिया। जबकि चरनजीत से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)