फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who is guarding Sal is murdered

सल की रखवाली कर रहे युवक की हत्या

Fri, 26 Mar 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
A young man who is guarding Sal is murdered
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। खेत पर फसल की रखवाली करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चारपाई व बिस्तर में आग लगा दी और युवक के शव को दूसरे ग्रामीण के खेत में फेंक दिया। परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

गांव जसमापुर निवासी सत्यराम राजपूत उर्फ भूरे (35) गुरुवार रात नौ बजे फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह गांव के राजीव कुमार ने रामफेरे के खेत में सत्यराम का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर भाई रामनिवास परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। हत्या की जानकारी पर एसओ अंकुश राघव भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सत्यराम के खेत में चारपाई व बिस्तर जले मिले। मृतक के सिर पर गंभीर चोट थी। उसका गला कसे जाने के भी निशान थे। घटना स्थल के हालात से लग रहा था कि हत्यारों से सत्यराम की खूब गुत्थमगुत्था हुई होगी। खेत में कई लोगों के पैरों के निशान मिले। सत्यराम का मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उन लोगों की किसी से रंजिश नहीं है। एएसपी, सीओ सोहराब आलम व एसओजी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी अजय प्रताप ने बताया कि युुवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही घटना का खुुलासा कर दिया जाएगा। दोपहर बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने भी घटनास्थल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed