फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was tied to a pole and beaten on suspicion of theft of a bicycle

साइकिल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 10 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
A young man was tied to a pole and beaten on suspicion of theft of a bicycle
साइकिल चोरी के आरोप में युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
साइकिल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। साइकिल चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर खंभे से बांधकर पीटा गया। इस दौरान पहुंची पुलिस तमाशबीन बनी रही। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचने पर आरोपी युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
मन्नीगंज में रविवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक को वहां मौजूद दुकानदारों ने बिजली खंभे से बांध दिया। उसकी जमकर पिटाई की। आरोप था कि बजरिया निवासी सचिन की साइकिल युवक शनिवार को ले गया और वापस नहीं की। सचिन ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद पीटा गया।
विज्ञापन

इस दौरान गश्त करते हुए चीता मोबाइल के सिपाही भी पहुंचे, मगर वह तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया, तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। दोपहर के वक्त एक युवक को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरीगेट चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि युवक को कोरोना के शक में बांधा गया था। फिर भी अजीत पुत्र राजकुमार निवासी मन्नीगंज गेट पर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई है। खंभे से बंधा युवक नशेड़ी है। उसने साइकिल लकूला में बेच दी थी। उसे बरामद करके बजरिया निवासी सचिन को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed