फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was shot in the shoulder while digging potatoes in the field.

Farrukhabad News: खेत में आलू की गड़ाई करते युवक के कंधे में लगी गोली

Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the shoulder while digging potatoes in the field.
फोटो- 35 गोली लगने के बाद लोहिया अस्पताल में  भर्ती तेजराम राजपूत। संवाद
फर्रुखाबाद। खेत में आलू की गड़ाई करते समय मशीन पर बैठे युवक के कंधे में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिवार के लोगों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सरे के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के सोताबहादुरपुर निवासी तेजराम राजपूत (35), पिता लालाराम राजपूत, बहन नन्हीं देवी, पूनम और भाई राहुल के साथ गंगा की कटरी में खेत में ट्रैक्टर मशीन से आलू की गड़ाई करवा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वह मशीन पर अपनी बहन नन्हीं के साथ बैठे थे, उसी समय अचानक एक गोली उनके कंधे में जा लगी। इससे उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर खड़ा किया। तब तक तेजराम खून से लथपथ हो गया। घटना के समय उसका भाई राहुल घर पर आलू लेने आया था। कुछ ही देर में पहुंचकर उसने भाई के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि गंगा के दूसरी तरफ सेना की फायरिंग रेंज भी है। समझ नहीं आ रहा कहां से गोली लगी है। डॉक्टर ने शनिवार को एक्सरे करवाने की बात कही है। इसके बाद ही सच सामने आ सकेगा। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। वह अस्पताल और घटनास्थल पर जाकर सच का पता लगाकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed