फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man was crushed by pickup in the envy of the ground

जमीन की रंजिश में बाइक सवार युवक की पिकअप से कुचल कर हत्या

Mon, 21 Oct 2019 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
A young man was crushed by pickup in the envy of the ground
इंद्रेश का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
इटावा-बरेली हाईवे पर गांव गौसरपुर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवक की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई। पिकअप में सवार लोग बाइक पर बैठ कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिता ने अपने दो भतीजों समेत उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव बनपोई निवासी इंद्रेश कुमार लोधी उर्फ टीटू (32) अपने घर पर ही लोगों का इलाज करता था। सोमवार दोपहर वह बाइक से मैनपुरी स्थित कचहरी में जमीन के मुकदमे की पैरवी को जा रहा था। दूसरी बाइक पर उसके ससुर शिवसागर आ रहे थे। गौसरपुर गांव के सामने संपर्क मार्ग पर पिकअप से इंद्रेश को टक्कर मार दी गई।
विज्ञापन

इंद्रेश पिकअप में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद पिकअप मौके पर छोड़कर उसमें सवार लोग एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिता केशराम निवासी गांव आनपुर बिकू उर्फ जुड़ेला थाना बेवर जिला मैनपुरी ने अपने भतीजे आनपुर बिकू निवासी उमेश, दिनेश पुत्रगण रतिराम उनके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया कि भाई बालक राम ने स्वेच्छा से जमीन पुत्र इंद्रेश की पत्नी प्रियंका के नाम कर दी थी। छोटे भाई रतिराम के पुत्र उमेश व दिनेश इसका विरोध कर रहे थे। जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे। पुत्र को जान से मारने की धमकी देते थे। इसलिए ही इंद्रेश कई वर्षों से ननिहाल गांव बनपेई में रह रहा था।

तीन महीने पहले केशराम को भी भतीजे ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना की है। पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed