{"_id":"69960368640753edba0de885","slug":"a-young-man-returning-home-on-a-tractor-was-attacked-with-an-axe-and-fired-upon-with-a-pistol-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-137660-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर से घर लौट रहे युवक पर फरसे से हमला, तमंचे से फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर से घर लौट रहे युवक पर फरसे से हमला, तमंचे से फायरिंग
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव पंचम नगला में खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे युवक पर दबंगों ने लाठी-डंडा, फरसा से हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग की। गोली युवक के भाई के हाथ में लगी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र गांव पंचम नगला निवासी विनेश कुमार ने गांव के ही विश्राम, संदीप, अशोक, सुधीर व जितेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि कि 16 फरवरी की शाम भाई दिनेश कुमार खेत से ट्रैक्टर लेकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने भाई को घेर कर लाठी-डंडे, फरसा से हमला कर दिया। एक आरोपी ने तमंचे से फायर किया जो भाई के हाथ में लगा। उसका इलाज चल रहा है। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र थानाध्यक्ष को दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर बदलने का दबाव बना रही थी। इसकी जानकारी सांसद मुकेश राजपूत को दी। सांसद ने पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।