फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man posing as a relative fled with his bike.

Farrukhabad News: रिश्तेदार बनकर आया युवक बाइक लेकर भागा

Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A young man posing as a relative fled with his bike.
राजेपुर। थानाक्षेत्र के ग्राम कुइयां के मजरा गांधी में रिश्तेदार बताकर घर आया एक अज्ञात युवक बाइक लेकर चंपत हो गया। पीड़ित ने मामले में थाने में अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मजरा गांधी निवासी जनवेश ने बताया कि रविवार दोपहर एक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को उनकी चाची के घर के पास जलालाबाद क्षेत्र का निवासी बताया। उसने कहा कि उसे जैनापुर तक छोड़ दो। रिश्तेदार होने का दावा करने पर जनवेश ने उस पर भरोसा कर लिया और अपनी बाइक से उसे जैनापुर ले गया। जैनापुर पहुंचने पर युवक ने जनवेश को गुटका लेने के लिए दुकान भेज दिया और खुद बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

काफी देर तक लौटने का इंतजार करने और आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो जनवेश को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed