{"_id":"689a33d20ed985ce88091831","slug":"a-young-man-going-to-visit-bihari-ji-died-in-a-road-accident-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128199-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो-28, मृतक देवेश पाठक।स्रोत:परिजन
शमसाबाद। मथुरा में बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी देवेश पाठक (28) पुत्र कुंवर गोपाल पाठक रविवार रात करीब नौ बजे घर से बाइक से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन मथुरा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परम नगर के पास अज्ञात वाहन की देवेश की बाइक से टक्कर हो गई। देवेश हेलमेट नहीं लगाए थे।
दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दरोगा हेमंत कुमार अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
सोमवार को मृतक के मोबाइल से सिम निकालकर उसमें मौजूद नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो परिजन से बात हुई। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। नवाबगंज थाने के दरोगा हेमंत कुमार ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।