फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man died after being hit by a passenger train, his family was devastated

Farrukhabad News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत, परिजन बेहाल

Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a passenger train, his family was devastated
कमालगंज। कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस की टीम ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर फोटो देख परिजन मौके पर पहुंचे। दो हिस्सों में कटने से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54155 गुरुवार शाम करीब 7:40 बजे शेखपुर गुमटी नंबर 137-सी से गुजर रही थी। तभी पेट्रोल पंप के सामने पोल संख्या 122/14 व 122/15 के बीच एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार, दरोगा जगदीश प्रसाद टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव दो भागों में कटे होने से पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास गांव से ग्रामीणों को बुलवाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान कराने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो देख क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी कुलदीप कुमार ने पहुंच कर शव की शिनाख्त चचेरे भाई हृदेश राजपूत (18) पुत्र देवराज के रूप में की। साथ आई चाची सुशीला देवी व मां राजेश्वरी देवी शव को देख बिलखने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदेश का बड़ा भाई रितेश गुजरात में नौकरी करता है। उसकी दो बहनें इतांश्री व सिमली है। दरोगा जगदीश प्रसाद ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed