{"_id":"6988def23b92fe64760b87d7","slug":"a-vegetable-vendor-was-shot-dead-in-delhi-murder-suspected-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-137112-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिल्ली में सब्जी विक्रेता की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिल्ली में सब्जी विक्रेता की गोली लगने से मौत, हत्या का आरोप
Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
संकिसा। दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी रविंद्र सिंह (25) की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। रविंद्र दिल्ली में रहकर सब्जी बेचते थे। उनकी शादी दो माह पूर्व मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरपुर निवासी युवती से हुई थी। वह ससुराल में रह रही थी, जबकि रविंद्र दिल्ली चला गया था। 6 फरवरी को दिल्ली में गोली लगने से उसकी मौत की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। परिजन का आरोप है कि रविंद्र को गोली उसकी पत्नी के प्रेमी ने मारी है, जो उसी के गांव का निवासी है। शनिवार रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। शव गांव पहुंचते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। रविवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
======