फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A teenager raped a teenager who went to the farm

खेत पर गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 23 Feb 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
A teenager raped a teenager who went to the farm
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। खेत गई किशोरी को गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पिता ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला छेड़छाड़ का बता रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी श्रमिक की 16 वर्षीय बेटी सुबह खेत गई थी। वहां गांव का एक युवक पहले से मौजूद था। उसने किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने उसने कहा कि यदि किसी से शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची।
विज्ञापन

उसने गांव के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की। किशोरी के पिता ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जांच करने गए दरोगा चमन सिंह मामला छेड़छाड़ का बता रहे हैं। उनका कहना है कि फिर जांच की जा रही है। शाम को सीओ राजवीर सिंह थाने पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा से जानकारी करने के बाद उन्होंने मौके पहुंच कर छानबीन और गांव के लोगों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल किए भेजा जाएगा। आरोपी युवक गांव में खेती करता है। वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed