फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A security guard on a motorcycle was killed in a vehicle collision.

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A security guard on a motorcycle was killed in a vehicle collision.
राजेपुर। बाइक सवार बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत बृहस्पतिवार रात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शहर से ड्यूटी कर वापस घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी सचिन कुमार (30) शहर के घुमना स्थित सेंट्रल बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वह ड्यूटी करने के बाद रात करीब 8.30 बजे बाइक से वापस घर जा रहे थे। गांव मोहद्दीपुर के पास पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने बाइक व युवक को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन को राजेपुर सीएचसी भेजा। वहां डॉ. हिमांशू राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन के पिता दिनेश होमगार्ड हैं। वह अमृतपुर थाने में तैनात हैं। परिजनों के पहुंचते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। सचिन की मां गीता देवी, पत्नी प्रिया के अलावा बेटा युग प्रताप सिंह(7) व बेटी सुप्रिया (4)है। सचिन हेलमेट लगाए था। वह भाइयों में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed