फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A school cylinder caught fire while preparing mid-day meal.A school cylinder caught fire while preparing mid-day meal.

Farrukhabad News: मध्याह्न भोजन बनाते समय विद्यालय के सिलिंडर में लगी आग

Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A school cylinder caught fire while preparing mid-day meal.A school cylinder caught fire while preparing mid-day meal.
फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। लपटें उठने पर विद्यालय में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कक्षाओं से निकल कर छात्र सड़क पर पहुंच गए। गांव के युवकों ने पहुंच भीगे हुए बोरे व विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग बुझाई। घटना के सहमी रसोइया घर चली गई।
विज्ञापन




विकास खंड कमालगंज के गांव गौसपुर में मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह रसोइया अनीता व सरला देवी रसोई घर में छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन बना रहीं थीं। सुबह करीब 10:30 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लपटें उठने पर रसोइया अनीता व सरला चीखने चिल्लाने लगीं। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। कक्षाओं से निकल कर छात्र सड़क पर पहुंच गए। आग लगने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

गांव के युवकों ने सिलिंडर पर भीगे हुए बोरे डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद युवक गोलू ने विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग बुझाई। कुछ समय बाद आग पर काबू पाने के पर सिलिंडर को विद्यालय के बाहर सड़क पर रख दिया गया। आग लगने से रसोई में रखा चावल से भरा प्लास्टिक का ड्रम जल गया।
घटना के बाद घबराई रसोइया सरला देवी घर चली गईं। आग लगने की सूचना पर कस्बा प्रभारी संदीप कुमार विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापिका मंजूलता गुप्ता से पूछताछ की। रसोइया अनीता ने बताया कि वह बाहर सब्जियां धुल रही थीं, अंदर सरला गैस सिलिंडर पर काम कर रही थीं, तभी हादसा हो गया। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका, शिक्षक विनय विशरिया, सहायक शिक्षिका नम्रता सिंह तैनात हैं। इसमें से विनय अवकाश पर हैं। स्कूल में 72 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से 50 छात्र उपस्थित थे।

खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चूल्हा जलाते समय गैस सिलिंडर में आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है। जल्द ही आदेश जारी कर एक्सपायर्ड अग्निशमन सिलिंडर की रीफिलिंग कराई जाएगी।



एक्सपायर्ड अग्निशमन यंत्र से बुझाई आग, शिक्षिका नहीं खोल सकी पिन
उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान आग लगने से अफराृतफरी मच गई। ऐसे में सहायक अध्यापिका नम्रता सिंह ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की हिम्मत जुटाई, लेकिन वह उसका पिन न खोल सकीं। इसी बीच पहुंचे गांव के गोलू ने अग्निशमन यंत्र के इस्तेमाल से आग बुझाई। आग बुझने के बाद जब अग्निशमन यंत्र देखा गया तो वह नौ माह पूर्व 17 फरवरी को एक्सपायर्ड हो चुका था। गनीमत रही कि वह घटना के समय काम कर गए और आग बुझ गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

फोटो-3 गांव रायपुर के पास घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed