फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A procession of Maula Ali took place with slogans of Nara-e-Hydari.

Farrukhabad News: नारा-ए-हैदरी की सदाओं संग उठा जुलूस-ए-मौला अली

Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
A procession of Maula Ali took place with slogans of Nara-e-Hydari.
फर्रुखाबाद। शिया मुस्लिम समाज ने हजरत अली की यौमे पैदाइश पर पूरे शान-ओ-शौकत से जुलूस-ए-मौला अली का आगाज हुआ। जुलूस में नारा-ए-हैदरी की सदाएं गूंजती रहीं। रास्तों में लगी तोपों से फूलों की वर्षा की गई। जुलूस में हर वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर शामिल होकर गंगा जमुनी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

गुरुवार को लाल दरवाजा स्थित वारसिया मस्जिद से जुलूस को सैयद आफताब हुसैन, सूफी पप्पन मियां ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस के आगे घोड़ों पर सवार होकर बच्चे चल रहे थे। मौला अली के मानने वालों के हाथों में हुसैनी परचम लहरा रहे थे। हाफिज दिलशाद रहमानी का नातिया कलाम पेश किया। मौला अली के दीवानों ने नारा-ए-हैदरी या अली की सदाएं बुलंद की। चौक पर मरकजी गाड़ी पर सवार मौलाना सैयद मेराज अली जाफरी ने कहा कि हजरत अली पैगंबरे इस्लाम के दामाद थे। वह पैगंबरे इस्लाम के इशारे पर सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहते थे। उन्होंने इंसाफ पर आधारित समाज की स्थापना की थी।
विज्ञापन

पक्का पुल पर शिया धर्मगुरु मौलाना फरहत अली जैदी ने कहा कि हजरत अली इंसानियत का लश्कर है। तहसील तिराहे पर शहर काजी सैयद मुताहिर अली ने मौला अली की शान में कसीदे पढ़े। कहा कि यहां भाईचारा रहा है और आगे भी रहेगा। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मौला अली की यौमे पैदाइश की मुबारकबाद दी। इसमें नफीस हुसैन, ताहिर हुसैन, अम्मार अली, हाजी वसीम जाम खां, अंकुर मिश्रा, शरीफ हैदर, आदित्य मिश्रा स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed