फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A porter returning home from the market fell into an open drain and his body was found late at night.

Farrukhabad News: बाजार से घर जा रहा पल्लेदार खुले नाले में गिरा, देर रात मिला शव

Thu, 27 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A porter returning home from the market fell into an open drain and his body was found late at night.
फोटो-31 बीबीगंज गल्ला मंडी ​स्थित पुलिया के पास नाले में खोजबीन करता कर्मचारी व खड़ी जेसीबी। जा
फर्रुखाबाद। बाजार से घर जा रहा एक पल्लेदार बीबीगंज पुलिया के पास स्थित खुले नाले में गिर गया। नाले में कूड़ा भरा होने से देर रात तक उसका पता नहीं चला। दुर्घटना के एक घंटे बाद जेसीबी से खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

रात में परिजनों और मोहल्लेवालों के हंगामे के बाद तोड़ी गई पुलिया के नीचे पल्लेदार का शव मिला। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ले दीवान मुबारक निवासी शेर सिंह राजपूत (55) पल्लेदारी करते हैं। वह बुधवार शाम करीब छह बजे बाजार से घर की ओर जा रहे थे। बीबीगंज गल्ला मंडी पुलिया के पास से निकलते समय पैर फिसलने से वह नाले में गिर गए। यह देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए नाले किनारे जमा हो गए।
विज्ञापन


सभासद दुर्गेश शाक्य के पति जयवीर शाक्य ने पालिका प्रशासन को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे बाद पालिका की जेसीबी वहां पहुंची और पल्लेदार को खोजबीन का काम शुरू किया। जब वह नहीं मिले तो कुछ कर्मचारियों को नाले में उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नाले का काफी हिस्सा और पुलिया के नीचे भी खोजबीन की मगर देर रात तक पल्लेदार का पता नहीं चल सका। उधर, पालिका की सक्शन मशीन से नाले के पानी और कीचड़ हटाने का काम शुरू किया गया। वहीं महिलाएं पुलिया तुड़वाने की मांग करती रहीं।

इस दौरान लोगों ने हंगामा किया और कहा कि पुलिया के नीचे शेर सिंह फंसा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने पुलिया तुड़वाई। कुछ ही देर बाद पुलिया के नीचे शेर सिंह का शव दबा मिला। उसके मुंह में कीचड़ भी भरा मिला।

फोटो-31 बीबीगंज गल्ला मंडी स्थित पुलिया के पास नाले में खोजबीन करता कर्मचारी व खड़ी जेसीबी। जा

फोटो-31 बीबीगंज गल्ला मंडी स्थित पुलिया के पास नाले में खोजबीन करता कर्मचारी व खड़ी जेसीबी। जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed