फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A member of a gang that caught the dripping

लाखों की टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा गया

Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
A member of a gang that caught the dripping
टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा गया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को एसओजी ने पकड़ लिया है। उसके पास से तीन लाख से अधिक रुपये की बरामदगी कर ली है। गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी उजागर हुए हैं। उनकी तलाश में भी टीम ने दबिश दी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की चौकी बीबीगंज के पास के रहने वाले व्यापारी अनिल वर्मा व शहर कोतवाली के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी गुड्डू गुप्ता संयुक्त व्यापार करते हैं। लगभग एक माह पहले उनका मुनीम लाखों रुपये लेकर कायमगंज गया था। कायमगंज में एक पट्रोल पंप के पास टप्पेबाजों ने मुनीम को चकमा देकर रुपये का थैला पार कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़ितों ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। एएसपी ने एसओजी प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक कैमरे में टप्पेबाजों के वाहन का फोटो दिख गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी ने शहर कोतवाली के मोहल्ला कटरा बू अली खां निवासी शातिर को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद तीन लाख से अधिक रुपये बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए टप्पेबाज ने अपने साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। उनकी तलाश में भी दबिश दी गई लेकिन वे घरों में नहीं मिले हैं। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि टप्पेबाज पकड़ा गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। तीन लाख से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed