फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A march was taken out on Veterans Day, paying homage to the martyrs.

Farrukhabad News: वेटरन्स डे पर निकाली पदयात्रा, शहीदों को किया नमन

Wed, 14 Jan 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A march was taken out on Veterans Day, paying homage to the martyrs.
फर्रुखाबाद। वेटरन्स डे के अवसर पर सोल्जर बोर्ड कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक पदयात्रा निकाली। स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर मनीष जैन ने इस अवसर पर पूर्व सैनिकों को सेना परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए उनके योगदान को सराहा।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ स्टेशन कमांडर एवं कमांडेंट सिख लाईट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ब्रिगेडियर मनीष जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह पदयात्रा जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर फतेहगढ़ चौराहे, कानपुर रोड और कचहरी तिराहा होते हुए सोल्जर बोर्ड कार्यालय पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सरहदों की सुरक्षा में अभूतपूर्व शौर्य का प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि नई तकनीक से कुछ कठिनाइयां कम हुई हैं, फिर भी उन दिनों दुश्मन पर मिली जीत इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। कमांडर नवीन कटियार ने स्पष्ट किया कि वेटरन्स डे पूर्व सैनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो देश के प्रथम कमांडर-इन-चीफ जनरल के एम करियप्पा की सेवानिवृत्ति की स्मृति में आयोजित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्टेशन पर यह दूसरा ऐसा आयोजन था। इस दौरान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं और पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। शहीद राजपाल सिंह की पत्नी कमला देवी, शहीद कुलदीप सिंह की पत्नी कुसमा देवी, शहीद सुनील कुमार सिंह की पत्नी सरला देवी तथा अन्य वीरांगनाओं और सेवा पदक प्राप्त सैनिकों को इस सम्मान से नवाजा गया।


कार्यक्रम के तहत मिलेट्री अस्पताल द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर भी स्थापित किया गया। इस शिविर में लगभग 300 पूर्व सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर कर्नल हरमेश यादव, वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह, चंद्रपाल मिश्रा, एमआईसी के प्रधानाचार्य ले. गिरिजाशंकर, चंद्रपाल मिश्रा, रघुनंदन प्रसाद दीक्षित, रामवीर सिंह चौहान, जगवीर चौहान और अशोक दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed