फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   a man arressted by the police

मादक पदार्थ की डील करने में फंसे मंदिर के बाबा

Thu, 25 Jul 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
a man arressted by the police
मां खेरेश्वरी देवी हाथी देवी मंदिर के बाबा ने एक युवक से मोबाइल पर एक करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ बेचने की डील की। मामला पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो बुधवार देर रात स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने मंदिर पर दबिश देकर दो बाबा व एक साध्वी को वहां से उठा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की छानबीन कर एक आरोपी बाबा के खिलाफ मादक पदार्थ बेचने के आरोप में माल बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात स्वाट टीम एक युवक को साथ लेकर आई। टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मंदिर पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से दो बाबा व एक साध्वी को उठा लिया।
विज्ञापन

पता चला है कि बाबा श्यामस्वरूप ने एक युवक से फोन पर एक करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ को बेचने की डील की थी। बाबा से बात करने वाला युवक पुलिस के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बाबा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। इसके आधार पर स्वाट टीम व पुलिस ने छापा मारकर वहां मौजूद सभी को उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाबा श्यामस्वरूप मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त है। उसे एक अन्य युवक माल सप्लाई करता है। उसकी पुलिस को तलाश है। कस्बा चौकी प्रभारी दिनेश भारती, मंडी चौकी प्रभारी श्वेता शर्मा, दरोगा रहीस खान ने पुलिस फ़ोर्स के साथ छापा मारकर बाबा श्यामस्वरूप को 521 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि श्यामस्वरूप की गिरफ्तारी हुई है। अन्य बाबा का कोई दोष नहीं है। गिरफ्तार किए गए बाबा को माल सप्लाई करने वाले युवक की तलाश है। पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
मां खेरेश्वरी हाथी देवी मंदिर पर कोई महंत नहीं था। करीब 5 वर्ष पहले दो बाबा व एक साध्वी वहां आकर रहने लगीं। मंदिर की जगह पर साफ-सफाई हुई तो कुछ लोगों ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए चंदा भी दिया और वहां एक भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया।
वर्ष 2017 में एक डॉक्टर व बाबा के बीच मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे को फंसाने की जुगत में लग गए। दोनों ने मंदिर की भूमि पर कब्जे के आरोप भी लगाए थे। डॉक्टर ने बाबा के खिलाफ हमला कर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
बाबा ने भी डॉक्टर को भी फ़ंसाने के कई बार प्रयास किए। पिछले वर्ष एक महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन सीसीटीवी कैमरे से पूरा मामला उजागर हो गया था।

प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपी श्यामस्वरूप हाथरस का मूल निवासी है। उस पर वहां कुछ मुकदमे दर्ज हैं। वहां के थाने से रिकार्ड मांगा गया है। आरोपी का सही नाम विनोद जाटव है। कुछ वर्षों से नाम बदलकर वह मंदिर में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed