{"_id":"6952d41f92591932dc03b8cb","slug":"a-heated-argument-broke-out-between-the-village-head-and-the-contractor-during-the-preparations-for-the-dhai-ghat-fair-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-135037-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ढाई घाट मेला तैयारी में हुई प्रधान-ठेकेदार में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ढाई घाट मेला तैयारी में हुई प्रधान-ठेकेदार में नोकझोंक
विज्ञापन
शमसाबाद। ढाई घाट गंगा तट पर लगने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर ग्राम प्रधान और ठेकेदार के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब ग्राम प्रधान ने ठेकेदार से कार्य कराने से इन्कार कर दिया। ठेकेदार ने ग्राम पंचायत सचिव के निर्देश पर काम शुरू करने की बात कही।
ढाई घाट पर गंगा की दोनों धाराओं के किनारे कल्पवास के लिए दूर-दराज से साधु-संत पहुंचते हैं। मेले की व्यवस्था शाहजहांपुर की ओर जिला पंचायत और शमसाबाद की ओर ग्राम पंचायत करती है। ग्राम प्रधान हेमलता और उनके पुत्र राजा द्वारा कार्य कराए जाने पर कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताई। दुकानदारों ने अधिक वसूली का आरोप लगाया।
इस पर खंड विकास अधिकारी राधेश्याम ने ग्राम पंचायत सचिव मोहम्मद जीशान को कार्य व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सचिव ने ठेकेदार बृजेश यादव को मेला तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष और ठेकेदार के बीच कहासुनी हुई। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मेले से जुड़े सभी कार्यों की जिम्मेदारी सचिव की है, कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जाएगा।