{"_id":"69596e050322d8164c091e6d","slug":"a-fire-broke-out-at-the-former-mlas-beedi-factory-but-it-was-brought-under-control-within-two-hours-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135304-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व विधायक की बीड़ी फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व विधायक की बीड़ी फैक्टरी में लगी आग, दो घंटे में पाया काबू
Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 48आग बुझाए जाने के बाद पड़ी बीड़ी। ग्रामीण
जहानगंज। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की बीड़ी फैक्टरी में शाम को आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। तेज लपटें निकलने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। कर्मचारियों ने दो घंटे में सबमर्सिबल चलाकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब दस लाख की बीड़ी जलने का अनुमान लगाया गया। शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक भट्ठी से आग लगने की आंशका जताई गई।
थाना क्षेत्र के जरारी निवासी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की गांव में ही बुलबुल बीड़ी नाम से कंपनी है। कंपनी में दो इलेक्ट्रिक भट्ठियों से बीड़ियों की सिकाई की जाती है। शनिवार शाम कार्य होने के बाद कंपनी की भट्ठी बंद कर दी गईं। कुछ मजदूर घर चले गए और कुछ बाहर बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे एक भट्ठी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कंपनी में फैल गई।
तेज लपटों के साथ धुंआ उठता देख मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर कर्मचारियों ने सबमर्सिबल चलाकर पाइप लाइन व बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब रात आठ बजे फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना पर मुंशी मोबिन व तालिब मौके पर पहुंच गए। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आशंका जताई कि शार्ट सर्किट से भट्टी में आग लगी है। कर्मचारी लाल मोहम्मद ने बताया कि आग लगने से करीब दस लाख बीड़ी जली है। पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के भतीजे पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि वह मुंबई में हैं। जानकारी मिली है। उनकी बीड़ी कंपनी में भट्ठी से आग लगी है। उसे कर्मचारियों व ग्रामीणों ने बुझा दिया है।