फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fire broke out at a pizza house; 15 people were present.

Farrukhabad News: पिज्जा हाउस में लगी आग, मौजूद थे 15 लोग

Fri, 02 Jan 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out at a pizza house; 15 people were present.
फोटो-30 रेलवे रोड पर पिज्जा हाउस में लगी आग के बाद बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद
फर्रुखाबाद। शहर के बीचोंबीच रेलवे रोड पर एक भवन के बेसमेंट में संचालित पिज्जा हाउस में आग लग गई। नववर्ष के चलते दुकान में खासी भीड़ थी। ग्राहक व कारीगर समेत 15 लोग तब वहां मौजूद थे। घटना के डेढ़ घंटे बाद दमकल पहुंचने पर लोगों में खासा आक्रोश दिखा। आग बुझने तक दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी प्रवीन कुमार जैन और कादरीगेट थाने के भोपतपट्टी श्यामनगर निवासी अद्भित वर्मा रेलवे रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के नीचे बेसमेंट में पिज्जा हाउस चलाते हैं। बृहस्पतिवार को नववर्ष के चलते पिज्जा लेने वालों की खासी भीड़ थी। शाम करीब 5.30 बजे दुकान में अचानक आग भड़क गई। उस समय करीब 10 ग्राहक, कारीगर समेत 15 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

आग लगने पर पानी की व्यवस्था न होने पर चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्राहक, कारीगर और मालिक चिल्लाते हुए बाहर भागे। आसपास के दुकानदारों की अंदर घुसने की हिम्मत नहीं हुई। तुरंत ही आग की सूचना दमकल को दी गई। साढ़े छह बजे के बाद दमकल ने पहुंचकर एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान मालिक ने आग लगने के कारणों से अनभिज्ञता व्यक्त की। हालांकि आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पिज्जा बनाने में रसोई गैस सिलिंडरों का प्रयोग होता है। उसी से आग लगने का अंदेशा है। प्रभारी एफएसओ आशीष वर्मा ने बताया कि शाम 5.55 बजे सूचना मिली थी। तुरंत ही गाड़ी लेकर रवाना हो गए थे। कुछ जाम मिलने से देरी हुई थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद सच का पता चल सकेगा।
पुलिस ने खुलवाई बैंक, उसमें भरा था धुआं
बेसमेंट में आग के बाद आसपास की सभी दुकानों में धुआं भर गया। ऊपर आईसीआईसीआई बैंक होने की वजह से आशंका को देखते हुए बैंक के जिम्मेदारों को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी देखरेख में बैंक के ताले खुलवाए तो उसमें धुआं भरा निकला। बैंक में धुआं पहुंचते ही अलार्म बजने लगा। देर रात तक धुआं निकलने का प्रयास किया जाता रहा।

आग से 40 हजार रुपये समेत 15 लाख का नुकसान
दुकान मालिक अद्भित वर्मा ने बताया कि आग ओवन के पास से शुरू हुई थी। फायर इक्सटिंग्यूशर से बुझाने का प्रयास नाकाम रहा। दमकल डेढ़ घंटे बाद पहुंची। दुकान में 40 हजार रुपये समेत 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के दुकानदारों ने भी आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed