फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A fight broke out on the Kanpur-Bandra special train, causing stone pelting and injuring passengers.

Farrukhabad News: कानपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन में मारपीट, पथराव में शीशा टूटा, यात्री घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out on the Kanpur-Bandra special train, causing stone pelting and injuring passengers.
फोटो-29, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में पथराव के बाद सीट पर पत्थर दिखाता घायल यात्री राहुल (काली
फर्रुखाबाद। कानपुर से बांद्रा जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की एस-दो बोगी में यात्रियों में विवाद हो गया। मलिकपुर के पास दबंग यात्रियों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रुकवा ली। मारपीट करने के बाद नीचे उतरकर पथराव कर दिया जिससे शीशा टूट गया। शीशा टूटने से सीट पर लेटा उन्नाव जिले का यात्री लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने आरपीएफ से शिकायत की है।
विज्ञापन

कानपुर से बांद्रा के लिए प्रत्येक बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलती है। ट्रेन रात करीब 7:45 बजे गुरसहायगंज से निकली थी। इसी दाैरान ट्रेन की एस-दो बोगी में यात्रियों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि मलिकपुर स्टेशन के बाद दबंग यात्रियों ने ट्रेन की चेनपुलिंग कर दी और एक यात्री के साथ मारपीट करने के बाद दबंग ट्रेन से उतर गए। बाद में आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे ट्रेन की बोगी का एक शीशा टूट गया। उसका कांच सीट पर लेटे यात्री बीघापुर निवासी राहुल को लग गया जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से भाग गए। इस दाैरान करीब 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

ट्रेन वहां से फतेहगढ़ की ओर चल दी। इसके बावजूद सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे। पीड़ित ने फतेहगढ़ स्टेशन पर आरपीएफ के सुनील कुमार मिश्रा को घटना की जानकारी दी। उन्होंने टूटी खिड़की देखी। फर्रुखाबाद थाने में घायल यात्री से लिखित प्रार्थना पत्र लेने की बात कही। देर रात तक यात्री से थाने में पूछताछ की जा रही थी। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच करके आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।

फोटो-29, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में पथराव के बाद सीट पर पत्थर दिखाता घायल यात्री राहुल (काली

फोटो-29, कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में पथराव के बाद सीट पर पत्थर दिखाता घायल यात्री राहुल (काली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed