फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A death from drowning in the river , another missing

गंगा में डूबने से एक की मौत, दूसरा लापता

Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
A death from drowning in the river , another missing

ढाईघाट पर गंगा में स्नान करते समय एक वृद्ध और दो

विज्ञापन
युवक डूब गए। गांव के लोगों ने वृद्ध को बचा लिया। एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे का पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है।

कायमगंज इलाके के गांव न्यामतपुर ढिलावली में 19 अप्रैल को भागवत कथा शुरू हुई थी। 25 अप्रैल को भागवत कथा के समापन पर भंडारा हुआ। रविवार को गांव के लोग ट्रैक्टर से पूजा सामग्री गंगा में विसर्जित करने  शाम के समय घाट पर आए थे। गंगा नहाते समय मदन लाल का पुत्र अमित कुमार (34) डूबने लगा।

इसे बचाने के लिए गांव के आशाराम का पुत्र आकाश (21) गंगा में कूद पड़ा। वह भी डूबने लगा। भतीजे आकाश को डूबता देख चाचा जवाहर लाल (65) बचाने को गंगा में कूद गए। पानी में तीनों लोग डूबने लगे। शोर शराबा होने पर गांव के लोग बचाने के लिए गंगा में कूद गए।

गांव वालों ने जवाहर लाल को बचा लिया। अमित कुमार और आकाश गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने गांव वालों के साथ अमित का शव गंगा से बाहर निकाला। आकाश को नहीं खोज पाए।

अमित का शव लेकर परिजन गांव चले आए। गोताखोर देर रात तक आकाश की खोज करते रहे। मृतक अमित की पत्नी सुनीता शव देखकर रो रो बुरा हाल था। सुनीता ने बताया कि उसकी एक लड़की अनामिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed