फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A composite school will be built on 10 acres of land at a cost of Rs 24.98 crore

Farrukhabad News: 10 एकड़ भूमि पर 24.98 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोजिट विद्यालय

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
A composite school will be built on 10 acres of land at a cost of Rs 24.98 crore
कन्नौज। छात्रों को गुणवत्तापरक, आधुनिक एवं समग्र शिक्षा प्रदान की जाए। विद्यालय के निर्माण से बच्चों को डिजिटल एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शैक्षिक, नैतिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। यह बात डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मॉडल कंपोजिट विद्यालय की चिह्नित भूमि का निरीक्षण करते हुए कही।
विज्ञापन


शहर के एफएफडीसी के निकट मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए 10 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। विद्यालय 24.98 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। विद्यालय में कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई होगी। विद्यालय की तीन मंजिला इमारत में कक्षाएं, प्रधानाध्यापक एवं उप प्रधानाध्यापक कक्ष, पुस्तकालय, लिबर्टी कक्ष, कांफ्रेंस रूम, प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, इनडोर प्ले एरिया, मल्टीपरपज हॉल, बाल वाटिका, रसोईघर, गार्ड रूम, शौचालय एवं स्नानगृह, प्ले ग्राउंड, हरित क्षेत्र, कार पार्किंग आदि सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

चिह्नित भूमि का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण व दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक, आधुनिक एवं समग्र शिक्षा प्रदान करना है। इस विद्यालय के निर्माण से बच्चों को डिजिटल एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से शैक्षिक विकास के साथ-साथ नैतिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए बेहतर मंच मिलेगा। निरीक्षण के दौरान बीएसए संदीप कुमार, अंकित अनुरागी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed