फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A child playing at the door crushed to death by a tractor

ट्रैक्टर चालक ने दरवाजे पर खेल रहे मासूम को रौंदा, मौत

Sat, 21 Mar 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
A child playing at the door crushed to death by a tractor
राज का फाइल फाटो - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। शनिवार को दरवाजे के सामने खेल रहे मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत ह गई। गांव के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

गांव मधवापुर निवासी इंगलिश बाथम मजदूर हैं। शनिवार को उसका पुत्र राज(2) दरवाजे पर खेल रहा था। लगभग पांच बजे ट्रैक्टर चालक ट्राली में गिट्टी भरकर नंद कुमार के घर ले जा रहा था। तभी चालक ने गली में खेल रहे राज को रौंद डाला। उसकी मौके पर मौत हो गई। राज की चीख सुनकर मां रूपा दौड़कर बाहर आई।
विज्ञापन

कलेजे के टुकड़े को मृत देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गांव के लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही एसओ पूनम जादौन मौके पर पुहंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। इंगलिश बाथम के एक पुत्री दिव्या (4) है। पुत्र की मौत हो जाने पर इंगलिश बाथम व उसकी पत्नी रूपा को रो-रो कर बेहाल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed