{"_id":"670989ceb0715ff76400fc5a","slug":"a-case-of-murderous-attack-has-been-registered-on-the-orders-of-the-court-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116546-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कंपिल। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जानलेवा हमले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने मारपीट कर जेवर ले जाने व फायर करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी अनिल कुमार चौहान ने राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भुसेरा निवासी पत्नी उपासना, उसके भाई जितेंद्र सिंह सोमवंशी, धर्मेंद्र सिंह सोमवंशी व पड़ोसी नक्षत्रपाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें आरोप लगाया कि 20 माह पहले उसकी शादी उपासना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उपासना ने ससुराल में कलेश करना शुरू कर दिया। वह मोबाइल पर किसी अन्य युवक से बात करती थी। इसका विरोध करने पर उपासना ने भाइयों को सूचना दी। उसके दोनों भाई पड़ोसी नक्षत्रपाल के साथ घर आए। गाली-गलौज कर पीटा। घरेलू सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर नक्षत्र पाल ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पत्नी ने जेवर भाई जितेंद्र को दे दिए। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।